शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा सत्यम (Mahindra Satyam) के मुनाफे में शानदार वृद्धि

जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में महिंद्रा सत्यम (Mahindra Satyam) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 454 करोड़ रुपये रहा है।

पिछली तिमाही में कंपनी को 80 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 467% बढ़ा है।
इस दौरान कंपनी की कुल आय मामूली घट कर 1936 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीती तिमाही में 1940 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 11% घट कर 1164 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल 1306 करोड़ रुपये रहा था। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 6396 करोड़ रुपये के मुकाबले 20% बढ़ कर 7693 करोड़  रुपये रही है।
कंपनी के नतीजों की यह गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 0.59% की कमजोरी के साथ 109.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!