शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचपीसीएल (HPCL) : विशाखापट्टनम रिफाइनरी में आगजनी

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Hindustan Petroleum Corporation) की एक रिफाइनरी में आग लगने की खबर है।
कंपनी की पूर्वी तट पर स्थित विशाखापट्टनम रिफाइनरी के कच्चे तेल की इकाई सीडी-3 में शॉर्ट सर्किट लगने से यह आग लगी।
हालाँकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। इस आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
गौरतलब है कि सुरक्षा की दृष्टि से कंपनी की इस 3 मिलियन टन क्षमता वाली रिफाइनरी को बंद करना पड़ा। 
आज शुरुआती कारोबार से ही कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.45% के नुकसान के साथ 312.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख