शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मदरसन सूमी (Motherson Sumi) का मुनाफा मामूली बढ़ा

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में मदरसन सूमी सिस्टम्स (Motherson Sumi Systems) का कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़ कर 196 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 195 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 1% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 4% बढ़ कर 6676 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 6425 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की  बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 71% बढ़ कर 445 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल यह 260 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 14908 करोड़ रुपये के मुकाबले 72% बढ़ कर 25617 करोड़ रुपये हो गयी है।
आज कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 4.11% के नुकसान के साथ 204.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख