शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) का ओएफएस (OFS) रद्द

टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के ऑफर फॉर सेल (OFS) प्रस्ताव को रद्द करने का फैसला किया गया है।

टाटा टेलीसर्विसेज की प्रमोटर टाटा संस (Tata Sons) ने कंपनी में 2.72% के विनिवेश के प्रस्ताव को टाल दिया है। 
गौरतलब है कि टाटा संस की 17 मई को इस ओएफएस के जरिये कंपनी की 2.72% की हिस्सेदारी बेचने की योजना थी। इसके लिए कुल 51,623,679 शेयरों को 10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचने का ऐलान किया गया था, लेकिन कंपनी ने अब इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया है।
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 8.58% के नुकसान के साथ 8.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख