शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओमैक्स (Omaxe) का ओएफएस (OFS) 21 मई को

ओमैक्स (Omaxe) का ऑफर फॉर सेल (OFS) जल्द ही खुलने वाला है। 

ओमैक्स की प्रमोटर कंपनियाँ कॉन्स्टेलेशन कैपिटल (Constellation Capital) और एस.ए फिनवेस्ट (S.A Finvest) इस ओएफएस के जरिये 25,00,000-25,00,000 शेयरों को बेचेंगी, यानी कुल मिलाकर कंपनी के 50,00,000 शेयरों को इस ओएफएस के तहत बेचा जायेगा।
इस ओएफएस की फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर रखी गयी है। कंपनी का ओएफएस 21 मई को सुबह 9.15 बजे खुलेगा और शाम 3.30 बजे बंद हो जायेगा। 
ओमैक्स की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 4.03% की मजबूती के साथ 161.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!