शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) का मुनाफा बढ़ा

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स इंटरप्राइजेज (Apollo Hospitals Enterprises) का मुनाफा बढ़ कर 76 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 59 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 29% की वृद्धि हुई है।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 14% बढ़ कर 848 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 745 करोड़ रुपये रही थी।
यदि  कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का मुनाफा 39% बढ़ कर 294 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल 211 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 3148 करोड़ रुपये के मुकाबले 20% बढ़ कर 3769 करोड़ रुपये रही है। 
कंपनी के नतीजों की खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 1,020.60 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 1:57 बजे यह 3.63% के नुकसान के साथ 1,029 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 20 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!