शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) का मुनाफा 22% बढ़ा

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) का मुनाफा बढ़ कर 82 करोड़ रुपये रहा है।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 67 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 22% की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 12% बढ़ कर 1144 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीती तिमाही में यह 1019 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 26% बढ़ कर 291 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल यह 231 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस अवधि में कंपनी की कुल आय पिछले साल के 3042 करोड़ रुपये के मुकाबले 32% बढ़ कर 4018 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह सुबह 9:30 बजे 2.96% की बढ़त के साथ 121.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख