शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोल्टास (Voltas) का मुनाफा 91% घटा

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में वोल्टास (Voltas) का कंसोलिडेटेड मुनाफा घट कर 9 करोड़ रुपये रह गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 104 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 91% की गिरावट दर्ज हुई है। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय 1% बढ़ कर 1597 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 1574 करोड़  रुपये रही थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 28% बढ़ कर 208 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल 162 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इसी अवधि में कंपनी की कुल आय पिछले साल के 5186 करोड़ रुपये के मुकाबले 7% बढ़ कर 5531 करोड़ रुपये हो गयी है।
कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बाजार खुलते ही बीएसई में कंपनी का शेयर 89.10 रुपये तक नीचे चला गया। यह सुबह 10:47 बजे 2.54% के नुकसान के साथ 90.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख