शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिविस लैब (Divis Lab) का मुनाफा घटा, शेयर लुढ़का

जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में डिविस लेबोरेटरीज (Divis Laboratories) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 17% घटा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 181 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 217 करोड़ रुपये रहा था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 9% घट कर 657 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 722 करोड़ रुपये रही थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 13% बढ़ कर 602 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल यह 533 करोड़ रुपये रहा था।
इस अवधि में कंपनी की कुल आय पिछले साल के 1864 करोड़ रुपये के मुकाबले 15% बढ़ कर 2140 करोड़ रुपये दर्ज हुई है। 
कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:40 बजे यह 6.96% के नुकसान के साथ 1,011.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!