शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का मुनाफा बढ़ कर 377 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 25% बढ़ा है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 377 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 302 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 34% बढ़ कर 1907 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1419 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
यदि कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का मुनाफा 18% बढ़ कर 1288 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल यह 1096 करोड़ रुपये रही थी। इसी अवधि में कंपनी की कुल आय पिछले साल के 5490 करोड़ रुपये के मुकाबले 25% बढ़ कर 6873 करोड़ रुपये रही है।
नतीजों की यह खबर आज बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बुधवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 1.33% के नुकसान के साथ 909.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख