शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एस्ट्राजेनेका फार्मा (Astrazeneca Pharma) को 19 करोड़ रुपये का घाटा

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में एस्ट्राजेनेका फार्मा (Astrazeneca Pharma) का घाटा 42% घटा है। 

इस दौरान कंपनी को 19 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का घाटा 33 करोड़ रुपये रहा था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 3% बढ़ कर 95 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 92 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी को 90 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल कंपनी को 20 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
इसी समान अवधि में कंपनी की कुल आय पिछले साल के 532 करोड़ रुपये के मुकाबले 27% घट कर 390 करोड़ रुपये रह गयी है। 
कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:50 बजे कंपनी का शेयर भाव 2.58% के नुकसान के साथ 772.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 मई 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख