शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) का मुनाफा घटा, शेयर लुढ़का

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) का मुनाफा 7% घटा है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 1788 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1920 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय 10% बढ़ कर 20294 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 18461 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 11% बढ़ कर 5206 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल यह 4694 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 64313 करोड़ रुपये के मुकाबले 16% बढ़ कर 74498 करोड़ रुपये रही है। 
कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। नतीजों की खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर बढ़त गँवा कर 1,529.10 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 2:07 बजे 4.69% के नुकसान के साथ यह 1,531.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 मई 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख