शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

थर्मेक्स (Thermax) का मुनाफा घट कर 115 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में थर्मेक्स (Thermax) का मुनाफा 11.5% घटा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 115 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 130 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 13% घट कर 1493 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1714 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।

अगर सालाना नतीजों की बात करें, तो कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का मुनाफा 14% घट कर 350 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल यह 407 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 5375 करोड़ रुपये के मुकाबले 11.4% घट कर 4764 करोड़ रुपये रही है।

नतीजों की खबर बुधवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए बाजार की प्रतिक्रिया गुरुवार को कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि बीएसई में बुधवार को कंपनी का शेयर 0.90% के बढ़त के साथ यह 588.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख