शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ज्योति लैब (Jyothi Lab) का मुनाफा 57% घटा

जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में ज्योति लेबोरेटरीज (Jyothi Laboratories) का मुनाफा घट कर 12 करोड़ रुपये रह गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में यह 28 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 57% की गिरावट आयी है। 
हालाँकि, इस दौरान कंपनी की कुल आय 25% बढ़ कर 273 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 219 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 56% घट कर 20 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल 45 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 913 करोड़ रुपये के मुकाबले 21% बढ़ कर 1106 करोड़ रुपये रही है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:43 बजे 0.20% की बढ़त के साथ यह 174.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख