शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे से घाटे में आयी टाटा स्टील (Tata Steel)

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील (Tata Steel) को 6529 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है।
पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 433 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 2% बढ़ कर 34650 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 33999 करोड़ रुपये रही थी। 
कारोबारी साल 2013 में कंपनी को 7058 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 5390 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 132900 करोड़ रुपये के मुकाबले 1% बढ़ कर 134712 करोड़ रुपये रही है। 
कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 319.40 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। हालाँकि अभी इसकी तेजी में थोड़ कमी आयी है। बीएसई में सुबह 10:58 बजे 3.46% की बढ़त के साथ यह 309.85 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 मई 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख