शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis healthcare) : डेंटल कॉर्पोरेशन (Dental Corporation) में हिस्सेदारी बेची

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) ने डेंटल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स (Dental Corporation Holdings) में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है।
कंपनी की सब्सीडियरी फोर्टिस हेल्थकेयर इंटरनेशनल (Fortis Healthcare International) ने आस्ट्रेलिया स्थित डेंटल कॉर्पोरेशन होल्डिंग्स में अपनी 64% हिस्सेदारी यूके की बूपा (Bupa) को बेचने का फैसला किया था।
गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया उच्चतम न्यायालय ने डेंटल कॉर्पोरेशन के पूर्ण अधिग्रहण के लिए बूपा के "स्कीम अरेंजमेंट" को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद 31 मई 2013 को समझौते के पूरा होने पर बूपा का डेंटल कॉर्पोरेशन पर पूर्ण अधिकार हो जायेगा।
फोर्टिस हेल्थकेयर को डेंटल कॉर्पोरेशन के प्रति शेयर 2.347 ऑस्ट्रेलियन डॉलर के भाव से 27.03 करोड़ ऑस्ट्रेलियन डॉलर यानी लगभग 1452 करोड़ रुपये की प्राप्ति होगी। 
आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 3.80% के नुकसान के साथ 91.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख