शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet Airways) का घाटा बढ़ कर 496 करोड़ रुपये

जनवरी-मार्च तिमाही में जेट एयरवेज इंडिया (Jet Airways India) का घाटा बढ़ा है।

इस दौरान कंपनी का घाटा बढ़ कर 496 करोड़ रुपये का घाटा हो गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का घाटा 298 करोड़ रुपये रहा था।
कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय 3% घट कर 3922 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी अवधि में यह 4042 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड घाटा घट कर 779 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल कंपनी को 1420 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 16703 करोड़ रुपये के मुकाबले 13% बढ़ कर 18841 करोड़ रुपये हो गयी है। 
नतीजों की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए बाजार पर इसकी प्रतिक्रिया का असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही पता चलेगा। आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 3.69% के नुकसान के साथ 562.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख