शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) : नये गैस भंडार की खोज

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने केजी-डी6 (KG-D6) ब्लॉक में नया प्राकृतिक गैस भंडार खोज निकाला है।
कंपनी के मुताबिक भारत के पूर्वी तट पर स्थित इस ब्लॉक में 1024 मीटर की गहराई तक एमजे1 (MJ1) कुएँ की खुदाई में इस गैस भंडार का पता चला है। इस गैस क्षेत्र को डी-55 (D-55) नाम दिया गया है।
इसे अब तक की सबसे बड़ी गैस खोज माना जा रहा है। 
गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज केजी-डी6 की संचालक कंपनी है, जिसमें कंपनी की 60%, भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) की 30% और निको (Niko) की 10% की हिस्सेदारी है।
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 0.35% की बढ़त के साथ 787.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 मई 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!