शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट-एतिहाद (Jet-Etihad) सौदे को मंजूरी

जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयरधारकों ने जेट-एतिहाद सौदे को मंजूरी दे दी है। 
गौरतलब है कि जेट एयरवेज ने संयुक्त अरब अमीरात की एयलाइंस कंपनी एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways) को अपनी 24% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया था, जिसके लिए कंपनी के शेयरधारकों ने इस सौदे को हरी झंडी दिखा दी है।
यह मंजूरी मिलने के बाद कंपनी 10 रुपये मूल कीमत के 273 लाख शेयरों को एतिहाद को बेचेगी। यह प्रति शेयर 754.74 रुपये के भाव से बेचे जायेंगे। इस तरह यह सौदा 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। 
जेट एयरवेज की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 3.69% के नुकसान के साथ 562.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 मई 2013)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!