शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे से मुनाफे में आयी वोकहार्ट (Wockhardt)

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में वोकहार्ट (Wockhardt) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 335 करोड़ रुपये रहा है।
पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 192 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 26% बढ़ कर 1485 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 1176 करोड़ रुपये रही थी।
कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 365% बढ़ कर 1594 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल 343 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 4350 करोड़ रुपये के मुकाबले 29% बढ़ कर 5609 करोड़ रुपये हो गयी है।
कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:40 बजे 2.49% की बढ़त के साथ यह 1,260.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख