शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीटीके हेल्थकेयर (TTK Healthcare) का मुनाफा घटा, शेयर लुढ़का

जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में टीटीके हेल्थकेयर (TTK Healthcare) का मुनाफा घट कर 2 करोड़ रुपये रह गया है।
पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 50% की गिरावट आयी है।
इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय पिछले साल के 88 करोड़ रुपये के मुकाबले 2% घट कर 86 करोड़ रुपये रही है।
कारोबारी साल 2013 में कंपनी का मुनाफा 12% घट कर 14 करोड़ रुपये रहा है, जो कि बीते वर्ष 16 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 8% बढ़ कर 382 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल यह 354 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। नतीजों की खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 566.60 रुपये तक नीचे चला गया। बीएसई में दोपहर 2:37 बजे यह 9.14% के नुकसान के साथ 575.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख