शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गेल इंडिया (Gail India) का मुनाफा बढ़ कर 618.18 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में गेल इंडिया (Gail India) का मुनाफा 28% बढ़ा है।
इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 618.18 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह 483.34 करोड़ रुपये रहा था। जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 19% बढ़ कर 12,740 करोड़ रुपये हो गयी है, जो की बीते वर्ष की इसी तिमाही में 10,684 करोड़ रुपये रही थी। 
अगर सालाना नतीजों की बात करें, तो कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 2% घटा है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 4374 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल में यह 4444 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की कुल आय 16% बढ़ कर 51,924 करोड़ रुपये हो गयी है, जो की बीते वर्ष में 44,923 करोड़ रुपये रही थी। 
शेयर बाजार में गेल इंडिया के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 0.23% की बढ़त के साथ 326.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख