शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीबीजेड (TBZ) के मुनाफे में शानदार वृद्धि, शेयर चढ़ा

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी (Tribhovandas Bhimji Zaveri) का मुनाफा बढ़ कर 25 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में 8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 212% की बढ़ोतरी हुई है।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 67% बढ़ कर 447 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी की कुल आय 268 करोड़  रुपये दर्ज हुई थी।
यदि कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 25% बढ़ कर 84 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल 67 करोड़ रुपये रहा था।
इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय पिछले साल के 1386 करोड़ रुपये के मुकाबले 20% बढ़ कर 1658 करोड़ रुपये दर्ज हुई है।
कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 260.90 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 11:32 बजे यह 4.79% की बढ़त के साथ 257.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!