शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) का मुनाफा घटा, शेयर लुढ़का

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में सिप्ला (Cipla) का मुनाफा 8% घटा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 268 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 292 करोड़ रुपये रही थी।

इस दौरान कंपनी की कुल आय 5% बढ़ कर 1967 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1866 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
यदि कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 35% बढ़ कर 1545 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल यह 1144 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। 
हालाँकि, इस अवधि में कंपनी की कुल आय पिछले साल के 7021 करोड़ रुपये के मुकाबले 18% बढ़ कर 8279 करोड़ रुपये हो गयी है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर  भाव 386.35 रुपये तक नीचे चला गया। सुबह 11:44 बजे 3.55% के नुकसान के साथ यह 387.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 मई 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!