शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुनाफे से घाटे में आयी डीएलएफ (DLF)

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में डीएलएफ (DLF) को 4 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 212 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 

इस दौरान कंपनी की कुल आय 15% घट कर 2226 करोड़ रुपये रह गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 2617 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
यदि कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 41% घट कर 712 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 1201 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय भी 19% घट कर 7773 करोड़ रुपये रह गयी है, जो कि बीते वर्ष 9629 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में डीएलएफ के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 200 रुपये तक नीचे चला गया। सुबह 10:34 बजे 2.11% के नुकसान के साथ यह 201.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख