शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) का मुनाफा मामूली बढ़ा, शेयर लुढ़का

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) का मुनाफा 2% बढ़ा है। 

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 889 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 874 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।

इस अवधि में कंपनी की कुल आय भी 12% बढ़ कर 10,487 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 9381 करोड़ रुपये रही थी।
यदि कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 31% बढ़ कर 4099 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल यह 3127 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 16% बढ़ कर 68,736 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष 59,399 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 965 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 1:25 बजे 3.04% के नुकसान के साथ यह 974.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख