शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घाटे से मुनाफे में आयी जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra)

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर (GMR Infrastructure) को 579 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 366 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 

जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में कंपनी की कुल 22% आय बढ़ कर 2593 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 2134 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
यदि कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो कारोबारी साल 2013 में कंपनी को 88 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल कंपनी को 603 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 18% बढ़ कर 9975 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष 8473 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। नतीजों की खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 21.90 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 1:45 बजे 2.20% की बढ़त के साथ यह 20.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख