शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएस (BS) के मुनाफे में इजाफा

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में बीएस (BS) का मुनाफा बढ़ कर 15 करोड़ रुपये हो गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में यह 14 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 7% की बढ़ोतरी हुई है।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 12% बढ़ कर 462 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 414 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
अगर सालाना नतीजों की बात करें, तो कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 10% बढ़ कर 64 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल कंपनी को 58 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 55% बढ़ कर 1984 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष 1279 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में आज यह 1.63% के नुकसान के साथ 302.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख