शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (Sterlite Industries) : तूतीकोरिन संयंत्र से रोक हटी

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (Sterlite Industries) के लिए एक राहत की खबर आयी है।

नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (NGT) ने कंपनी के तूतीकोरिन स्थित ताँबा संयंत्र में दोबारा उत्पादन शुरू करने की अनुमति दे दी है। हालाँकि इसके साथ ही एनजीटी ने कुछ आवश्यक शर्तें भी रखी हैं।

कंपनी ने इस फैसले का स्वागत किया है और लगभग एक सप्ताह के भीतर संयंत्र में उत्पादन दोबारा शुरू करने की उम्मीद जतायी है। गौरतलब है कि स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के तूतीकोरिन संयंत्र से हानिकारक गैस रिसाव के बाद तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Tamilnadu Pollution Control Board) ने कंपनी के ताँबा संयंत्र को बंद कर दिया था। 

गैस रिसाव की वजह से स्थानीय लोगों में आँखों में जलन, साँस लेने में दिक्कत और गला सूखने जैसी शिकायतें आ रही थी। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बीएसई में शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 2.58% की बढ़त के साथ 93.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख