शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री घटी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने मई 2013 में कुल 84,677 गाड़ियाँ बेची हैं।

कंपनी ने मई 2012 में 98,884 गाड़ियाँ बेची थी, जिसके मुकाबले मई 2013 में कंपनी की बिक्री 14% घटी है।

कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 77,821 गाड़ियाँ बेची, जो कि पिछले साल मई की तुलना में 13% घटी है।
इसने मई 2013 में 6856 गाड़ियों का निर्यात किया है। इसके निर्यात में साल-दर-साल 27% की गिरावट आयी है।
कंपनी की पैसेंजर कारों की बिक्री 8% घट कर 66342 हो गयी है। वहीं, सी श्रेणी की गाड़ियों में भी गिरावट आयी है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री 24% घट कर 7172 हो गयी है।
हालाँकि, एसएक्स4 मॉडल वाली मिड साइज श्रेणी की बिक्री 24% बढ़ कर 503 हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 405 दर्ज की गयी थी।  
कंपनी की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। बीएसई में शुक्रवार को कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 1.93% के नुकसान के साथ 1,606.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख