शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमऐंडएम (M&M) की बिक्री मामूली घटी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने मई 2013 में कुल 43,460 वाहन बेचें हैं।

कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 43,989 वाहन बेचें थे। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 1% की गिरावट हुई है।  

घरेलू बाजार में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने बीते वर्ष 39,938 वाहनों के मुकाबले 42,104 वाहन बेचें। इस तरह कंपनी की घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री 5% बढ़ी है।
कंपनी की यात्री वाहनों की बिक्री 5% बढ़कर 22,244 हो गयी है, जबकि पिछले साल मई में कंपनी ने 21,154 यात्री वाहन बेचे थे। मई 2013 में कंपनी के निर्यात में गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने 1356 वाहनों का निर्यात किया, जो कि पिछले साल की इसी अवधि के 4051 के मुकाबले 67% कम है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:10 बजे यह 0.49% की बढ़त के साथ 970 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 जून 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!