शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री घटी, शेयर लुढ़का

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की मई 2013 की बिक्री 339,348 रही है।

पिछले वर्ष मई 2012 में यह 352,219 रही थी। इस तरह कंपनी की बिक्री में 4% की गिरावट दर्ज हुई है। 

कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री में भी साल-दर-साल 5% की गिरावट हुई है। मई 2012 में 321,922 की तुलना में इस बार यह घट कर 304,780 रह गयी है 
हालाँकि, इस दौरान बजाज ऑटो की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 14% बढ़ कर 34,568 हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में यह 30,297 रही थी।
वहीं, कंपनी के वाहन निर्यात में 14% की गिरावट रही। मई 2012 के 130,573 इकाइयों के मुकाबले इस बार निर्यात 111,835 रहा है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह 11:04 बजे 3.71% के नुकसान के साथ 1,755 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!