शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) को फ्रांस से मिले ठेके

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने एबीओ विंड (ABO Wind) कंपनी के साथ समझौता किया है।

इस समझौते के तहत कंपनी को दो ठेके प्राप्त हुए हैं। कंपनी की सब्सीडियरी आरईपावर सिस्टम्स (REpower Systems) को फ्रांस की कंपनी एबीओ विंड से 13 विंड टर्बाइनों की आपूर्ति के लिए ये ठेके दिये गये हैं। एमएम92 के इन टर्बाइनों को दो विंड फार्मों में स्थापित किया जायेगा।

इन फार्मों से 26 मेगावाट से ज्यादा का कुल उत्पादन किया जायेगा।
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा, लेकिन बीएसई में कंपनी का शेयर 10.40 रुपये तक नीचे चला गया, जो  इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर है। यह 1.23% की बढ़त के साथ 10.71 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!