शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) को यूके (UK) से मिला ठेका

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) को यूके के नेटवर्क रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर (Network Rail Infrastructure) से एक ठेका मिला है।

जिसके तहत टीसीएस को चार वर्षों के लिए यूके में सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी सेवाएँ मुहैया कराने का जिम्मा सौंपा गया है, जिसमें अगली पीढ़ी के आईटी सॉल्यूशंस के लिए डिजाइनिंग, निर्माण और इंटीग्रेशन संबंधी कार्यों पर काम किया जाना है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 12 बजे 0.02% की बढ़त के साथ यह 1,465.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!