शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) की दवा को मिली मंजूरी

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) की दवा को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से मंजूरी मिल गयी है। 

मंजूरी मिलने के बाद यह दवा भारतीय बाजार में बिक्री के लिए तैयार है।

कंपनी की लिपाग्लिन (Lipaglyn) दवा का उपयोग टाइप-2 मधुमेह के मरीजों में डिसलिपिडेमिया (Dyslipidemia) के इलाज में किया जाता है। लिपाग्लिन भारत में तैयार की गयी पहली एनसीई (NCE) है। 
शेयर बाजार में कंपनी के  शेयर भाव में गिरावट का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर बढ़त गँवा कर लाल निशान पर फिसल गया। दोपहर 1:30 बजे यह 4.14% के नुकसान के साथ 780.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख