शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) के संयुक्त उपक्रम (JV) को मिला ठेका

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को एक ठेका प्राप्त हुआ है।

यह ठेका एलऐंडटी के संयुक्त उपक्रम (JV) लार्सन टुब्रो अरबिया एलएलसी (Larsen Toubro Arabia LLC) को मिला है।

सऊदी अरब की कंपनी सऊदी अरामको (Saudi Aramco) ने गैस प्रोसेसिंग इकाई की स्थापना के लिए यह ईपीसी ठेका दिया है। इस परियोजना के तहत 90 किलोमीटर से लंबी गैस पाइपलाइनों को बिछाया जाना है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 1,425.40 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 2:17 बजे 0.84% की बढ़त के साथ यह 1,421 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 जून 2013) 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!