शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने आरकॉम (RComm) से मिलाया हाथ

रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Reliance Jio Infocomm) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के साथ टावर इन्फ्रा शेयरिंग के लिए एक समझौता किया है।

समझौते के बाद रिलायंस जियो देश भर में फैले आरकॉम के दूरसंचार टॉवरों का इस्तेमाल करेगी।

इस समझौते के तहत रिलायंस जियो अपनी 4 जी सेवाओं को शुरू करने के लिए आरकॉम के 45,000 से अधिक टावरों का इस्तेमाल करेगी।
यह समझौता लगभग 12,000 करोड़ रुपये में किया गया है।
गौरतलब है कि टावर समझौते से पहले दोनों कंपनियों ने इंटर-सिटी फाइबर शेयरिंग समझौते पर भी हस्ताक्षर किये थे। 
रिलायंस जियो इन्फोकॉम, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सब्सीडियरी कंपनी है। 
शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 802 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर  12:16 बजे 0.79% की बढ़त के साथ यह 798.55 रुपये पर है। 
शेयर बाजार में रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। हालाँकि इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 119.90 रुपये तक ऊपर चला गया, लेकिन जल्द ही बढ़त गँवा कर लाल निशान पर फिसल गया। दोपहर 12:19 बजे 0.76% की कमजोरी के साथ यह 117.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख