शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स पावर (Indiabulls Power) : अमरावती थर्मल पावर परियोजना से उत्पादन शुरू

इंडियाबुल्स पावर (Indiabulls Power) की थर्मल पावर परियोजना की पहली इकाई का संचालन प्रारंभ हो गया है।

कंपनी के अमरावती थर्मल पावर (Amravati Thermal Power) संयंत्र की 1350 मेगावाट के पहले चरण की इकाई से व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो गया है। इस संयंत्र की पहली इकाई की क्षमता 270 मेगावाट है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रीसिटी डिस्ट्रीब्यूश (Maharashtra State Electricity Distribution) के साथ लंबी अवधि के बिजली खरीद समझौते के तहत कंपनी ने बिजली की आपूर्ति भी शुरू कर दी है। 
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 1.27% के नुकसान के साथ 7.77 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!