शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसेल प्रोपैक (Essel Propack) ने जारी किया स्पष्टीकरण

एसेल प्रोपैक (Essel Propack) ने पूँजी जुटाने की खबरों का खंडन किया है।

एसेल प्रोपैक ने हाल ही में प्रकाशित खबरों पर स्पष्टीकरण देते हुए किसी भी प्राइवेट इक्विटी फर्म के साथ मिल कर पूँजी जुटाने की खबरों को सिरे से खारिज किया है।

गौरतलब है कि बाजार में ऐसी खबरें हैं कि कंपनी प्राइवेट इक्विटी फर्मों के साथ मिल कर 150 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने पर विचार कर रही है।
कंपनी का तर्क है कि कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है और कंपनी के कर्जे भी सही रूप से प्रबंधित हैं। 
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 4.64% के नुकसान के साथ 42.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख