शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस ब्रॉडकास्ट (Reliance Broadcast) : बिग आरटीएल थ्रिल (Big RTL Thrill) का अंग्रेजी प्रसारण शुरू

रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क (Reliance Broadcast Network) के संयुक्त उपक्रम (Joint Venture) ने अंग्रेजी प्रसारण की शुरुआत की है। 

रिलायंस ब्रॉडकास्ट और यूरोप के आरटीएल समूह (RTL Group) के जेवी बिग आरटीएल थ्रिल (Big RTL Thrill) चैनल ने अंग्रेजी भाषा में भी प्रसारण का शुभारंभ किया है।

चैनल का अंग्रेजी प्रसारण 12 जून 2013 से मुंबई, दिल्ली और कोलकाता समेत उन तमाम शहरों में शुरू किया जायेगा, जहाँ डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

गौरतलब है कि इस घोषणा के बाद अब चैनल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा। 

शेयर बाजार में रिलायंस ब्रॉडकास्ट के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:13 बजे 2.67% के नुकसान के साथ यह 29.15 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!