शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) ने कनाडा की कंपनी से मिलाया हाथ

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) ने कनाडा की कंपनी आईसीटीसी (ICTC) के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते के मुताबिक कंपनी कनाडा में विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग और गणित में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों के लिए गोआईटी (goIT) कार्यक्रम के तहत विशेष कार्यक्रम पेश करेगी।

टीसीएस और आईसीटीसी मिल कर इन क्षेत्रों में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। यह कार्यक्रम शुरूआत में ग्रेटर टोरोंटो के 10 स्कूलों में शुरू किया जायेगा, जिसके माध्यम से टीसीएस के विशेषज्ञ, छात्रों के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे। प्रथम वर्ष में इस कार्यक्रम के माध्यम से 1,000 से अधिक छात्रों को लक्ष्य बनाया गया है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 3:10 बजे 0.19% की बढ़त के साथ 1,525.95 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 जून 2013)






 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख