शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी कंपनी को खरीदेगी अपोलो टायर्स (Apollo Tyres), शेयर लुढ़का

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) अमेरिकी कंपनी कूपर टायर ऐंड रबर (Cooper Tire & Rubber) का अधिग्रहण करेगी।

यह सौदा लगभग 2.5 अरब डॉलर में यानी करीब 14,500 करोड़ रुपये में होगा।

इस अधिग्रहण के लिए कंपनी 2.5 अरब डॉलर का कर्ज इकट्ठा करेगी।
गौरतलब है कि यह सौदा सब्सीडियरी कंपनी के जरिये किया जायेगा। इस सौदे के पूरा हो जाने के बाद अपोलो टायर्स दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी टायर कंपनी बन जायेगी।  
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। बीएसई में कंपनी के शेयर ने 72.30 रुपये के स्तर तक पहुँच गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। बीएसई में सुबह 11:22 बजे 19.62% की गिरावट के साथ यह 73.95 रुपये पर है। 
(शेयर मंथन, 13 जून 2013)
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!