शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) ने पेटेंट विवाद सुलझाया, शेयर गिरा

सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) ने फाइजर (Pfizer) के साथ लंबे समय से चले आ रहे विवाद को सुलझा लिया है।

सन फार्मा और टेवा (Teva) ने फाइजर के साथ प्रोटोनिक्स (Protonix) दवा के पेटेंट विवाद को सुलझाने का दावा किया है। इस विवाद के निपटारे के लिए सन फार्मा कंपनी फाइजर को 550 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 3100 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। 

वर्ष 2005 में वाएथ (Wyeth) और अल्टना फार्मा (Altana Pharma) ने पैंटोप्राजोल के लिए सन फार्मा के खिलाफ पेटेंट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। पैंटोप्राजोल, प्रोटोनिक्स की ही जेनेरिक दवा है। इस दवा का इस्तेमाल पेट में जलन के दौरान किया जाता है। इस निपटारे के साथ ही सन फार्मा अमेरिका में अपनी जेनेरिक दवा पैंटोप्राजोल की बिक्री जारी रखेगी। 
गौरतलब है कि वाएथ, फाइजर की सब्सीडिरी कंपनी है, जबकि अल्टाना फार्मा को अब ताकेड़ा (Takeda) के नाम से जाना जाता है।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 916 रुपये तक नीचे चला गया। बीएसई में दोपहर 12:54 बजे 3.15% के नुकसान के साथ 950.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख