शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) : पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने दी मंजूरी

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क्स (IL&FS Transportation Networks) को नयी परियोजनाओं के लिए मंजूरी दे दी गयी है।
पर्यावरण तथा वन मंत्रालय (Ministry of Environment & Forest) ने कंपनी की सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दिखा दी है। 
गौरतलब है कि कंपनी ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 90.175 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना, राजस्थान में कुल 116 किलोमीटर और 237.57 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परियोजना के लिए समझौते किये हैं। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 175.55 रुपये तक चढ़ गया। बीएसई में दोपहर 1:22 बजे 2.09% की बढ़त के साथ यह 173.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 जून 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख