शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) को डीएमआरसी (DMRC) से मिला ठेका

सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) को नया ठेका हासिल हुआ है।

कंपनी को 64.64 करोड़ रुपये का यह ठेका दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) की ओर से दिया गया है, जिसके अंतर्गत कंपनी को दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण के तहत जहाँगीरपुरी से बादली कॉरिडोर के मध्य सिविल कार्यों का जिम्मा सौंपा गया है। इसमें डिपो व वर्कशॉप, आरसीसी इलेवेटेड रैंप, चाहरदीवारी आदि के निर्माण कार्य और भूमि परियोजना संबंधी कार्य शामिल हैं।

आज शेयर बाजार में कंपनी के सेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.75% के नुकसान के साथ 101 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 जून 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख