शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इन्फोसिस (Infosys) के कर्मचारियों को मिला तोहफा

एन आर नारायणमूर्ति (N R Narayanamurthy) के कमान सँभालते ही इन्फोसिस (Infosys) के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आयी है।
कंपनी ने अपने योग्य कर्मचारियों के वेतन में कारोबारी साल 2013-14 के लिए 8% की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2013 से लागू होगी।  विदेश स्थित जो कर्मचारी फरवरी 2013 में हुई वेतन-वृद्धि में शामिल नहीं थे, उनके वेतन में औसतन 3% की वृद्धि की गयी है। 
शेयर बाजार में गुरुवार को इन्फोसिस के शेयर में गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 2375.20 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 44.85 रुपये यानी 1.85% की कमजोरी के साथ 2379.10 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 जून 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख