शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डाबर इंडिया (Dabur India) : इंपोर्ट अलर्ट (Import Alert) पर सफाई

डाबर इंडिया (Dabur India) ने यूएसएफडीए (USFDA) द्वारा कंपनी के दो संयंत्रों को इंपोर्ट अलर्ट जारी करने पर स्पष्टीकरण जारी किया है। 

कंपनी ने इस संदर्भ में सफाई देते हुए कहा है कि जिन उत्पादों को एफडीसीए (FDCA) के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, वे उत्पाद किसी स्वतंत्र कारोबारी ने अनधिकृत तरीके से निर्यात किये थे। इन उत्पादों को बिना कंपनी की सहमति और सूचना के भारत से अमेरिका निर्यात किया गया।

गौरतलब है कि यूएसएफडीए ने डाबर इंडिया के दो संयंत्रों पर इंपोर्ट अलर्ट (आयात पर रोक) जारी किया है। कंपनी की हिमाचल प्रदेश स्थित दो उत्पादन इकाईयों पर एफडीसीए के नियमों के उल्लंघन का दोषी पाये जाने पर यहाँ से उत्पादों के आयात पर रोक लगा दी है। 
अभी शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया था, लेकिन अभी यह वापस हरे निशान पर लौट आया है। बीएसई में दोपहर 2:52 बजे 1.46% की बढ़त के साथ यह 152.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 जून 2013) 
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख