शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीबीएज (TBZ) की "नो मेकिंग चार्जेस" योजना शुरू

डायमंड ज्वेलरी के खरीदारों के लिए अच्छी खबर आयी है।
त्रिभुवनदास भीमजी ज्वेरी (Tribhovandas Bhimji Zaveri) कंपनी ने महाराष्ट्र में अपने स्टोरों से प्रमाणित डायमंड ज्वेलरी पर "नो मेकिंग चार्जेस" योजना का शुभारंभ किया है। इसके अलावा कंपनी ने 15 जून 2013 से 30 जून 2013 तक मानसून सीजन के लिए ग्राहकों की सुविधा के लिए ईजी इंस्टालमेंट स्कीम (आसान किश्तों पर) हेतु कई बैंकों से करार किया है।
शेयर बाजार में टीबीजेड के शेयर में तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 212 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि इसकी तेजी में कमी आयी। बीएसई में यह 2.75 रुपये यानी 1.35% की मजबूती के साथ 207.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 जून 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख