शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) को 450 करोड़ रुपये का ठेका मिला

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (Bharat Heavy Electricals) को महाराष्ट्र स्टेट पावर जेनरेशन कॉर्प (Mahagenco) की ओर से एक ठेका दिया गया है।

यह ठेका 450 करोड़ रुपये का है।

कंपनी को महाराष्ट्र में 210 मेगावाट थर्मल इकाई के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण के लिए यह ठेका दिया गया है, जिसके तहत थर्मल पावर स्टेशन की डिजाइनिंग, आपूर्ति, टर्बाइनों और जेनरेटरों की स्थापना का जिम्मा सौंपा गया है। इस परियोजना को विश्व बैंक (World Bank) द्वारा फंड दिया गया है। 
आज बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 0.93% की कमजोरी के साथ 180.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!