शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) : गैबॉन (Gabon) में निवेश करेगी

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने गैबॉन (Gabon) में अतिरिक्त निवेश का फैसला किया है।

कंपनी ने द न्यूयॉर्क फोरम अफ्रीका (The New york Forum Africa) कार्यक्रम में गैबॉन में 125 मिलियन डॉलर के अतिरिक्त निवेश का ऐलान किया।

इसके साथ ही कंपनी गैबॉन में व्यावसायिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भी सहयोग करेगी, जिसमें 3जी और 4जी नेटवर्क के विस्तार के साथ-साथ युवाओं तक विश्वस्तरीय डेटा सुविधाओं की पहुँच शामिल हैं।
भारती एयरटेल ने वहाँ के स्थानीय प्रशिक्षण स्कूलों के साथ मिल कर आईसीटी (ICT) कारोबार पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के विस्तार की भी योजना बनायी है। 
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 2.83% की मजबूती के साथ यह 299.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 जून 2013)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!